बुलंद आवाज़ न्यूज
हरिद्वार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में बीते महीने लापता हुए फैक्ट्री के कर्मचारी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। इसके बाद दावत के बहाने उसे भगवानपुर थाना क्षेत्र में ले जाकर शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सहारनपुर के ग्राम शिमलाना स्थित नहर से कर्मचारी के शव को बरामद कर लिया है।
प्रेमी के साथ पति ने पकड़ा था रंगेहाथ
एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 मार्च को कर्मचारी हेमेंद्र सिंह ग्राम धनोरा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रह्मपुरी काला गेट सिडकुल लापता हो गया था। पिता मोहरपाल की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। कॉल डिटेल खंगालने के बाद मामले की परत खुलती चली गई। हेमेंद्र ने पत्नी को उसके प्रेमी से मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी