गौचर नगर क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था होगी सुदृढ़, नए वितरण केंद्र खोलने की मांग

बुलंद आवाज न्यूज़ 

गौचर/चमोली: सोनिया मिश्रा 

नगर पालिका परिषद गौचर के अध्यक्ष संदीप सिंह नेगी ने जिलाधिकारी चमोली को पत्र भेजकर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नए गैस वितरण केंद्र खोले जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि गौचर की बढ़ती आबादी और एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण एक ही स्थान से गैस वितरण होने से उपभोक्ताओं और गैस वितरण कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में सुझाव दिया गया है कि नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नए गैस वितरण केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि इंडेन और भारत गैस के उपभोक्ताओं को अपने नजदीक गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकें और अनावश्यक भीड़ व परेशानी से राहत मिले।

प्रस्तावित नए गैस वितरण केंद्रों के लिए धारीनगर-चौंडली, भट्टनगर, शैल-बरसातपुर, पनाई गेरधार, ब्वाड़ी बैंड तथा घटी बैंड जैसे क्षेत्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं नगर क्षेत्र में पहले से संचालित गैस वितरण स्थलों का भी पत्र में उल्लेख किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि भारत गैस एवं इंडेन गैस एजेंसियों के प्रबंधकों को भी आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ भेजी गई है।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share