बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और जल निकासी व्यवस्था का आकलन करके सुधार कार्यों की रिपोर्ट तैयार की गई।
निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क पर सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में जिले के सभी संवेदनशील सड़क मार्गों की नियमित निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान
देहरादून: रेडक्रॉस सोसाइटी का रक्तदान शिविर, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान