बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/चमोली
राजकीय इंटर कॉलेज गौचर में लगातार लंबे समय तक सेवा देने के बाद हिंदी विषय के अध्यापक ‘नथुला वाळी बौ’ के गाने के लिए मशहूर चंद्रशेखर चमोला आज सेवानिवृत हो गए हैं. ढोल दमाऊ और रिमझिम बारिश के साथ छात्रों और अध्यापकों ने रिटायरमेंट के दिन को यादगार बनाने के लिए फूल मालाओं संग बधाई दी.
इसके साथ ही साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर की हिंदी व संस्कृत की अध्यापिका शशिकांता रावत भी एक लंबे समय के कार्यकाल के बाद सेवानिवृति हो गई हैं, जिसमें की समस्त विद्यालय परिवार ने फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया.और साथ ही गढ़वाली गानों पर सभी अध्यापक थिरके.
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार और समस्त छात्राएं मौजूद रहीं।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी