बुलंद आवाज़
जोशीमठ। जोशीमठ कोतवाली मे तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक चित्रगुप्त के उधमसिंह नगर स्थानांतरित होने पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।
गुरुवार को कोतवाली जोशीमठ मे कार्यरत वरिष्ठ उपनिरीक्षक चित्रगुप्त का स्थानांतरण उधमसिंहनगर होने पर कोतवाली जोशीमठ के अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें फूल मालाओं तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी। कोतवाल निरीक्षक विजय भारती ने उनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विरिष्ठ उपनिरीक्षक चित्रगुप्त ने अपने अनुभव साझा कर सबको शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक विजय भारती, उपनिरीक्षक विनोद रावत, उपनिरीक्षक अजीत कुमार, महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत, आदि पुलिस के जवान मौजूद रहे।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़