बुलंद आवाज़ न्यूज
सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला ने पंखे से लटकर जान दे दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने उसके जेवर गिरवी रखे थे। इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र निवासी ग्राम बैरती तहसील चौखटिया अल्मोड़ा अपनी पत्नी प्रतिभा (30) के साथ नवोदय नगर में रह रहे थे। तीन साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को राजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी प्रतिभा ने फंदे पर लटककर जा दे दी है। पुलिस ने शव नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने उसके गहने गिरवी रखे हुए थे। दोनों में विवाद चल रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव