बुलंद आवाज न्यूज़
जोशीमठ : जोशीमठ मलारी हाईवे पर कार और स्कूटी में हुई भिड़ंत में दो महिलाएं घायल हो गयी है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो
गया है। वंही पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद जंहा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है। वंही चालक की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जोशीमठ के सुनील गांव निवासी बलदेव सिंह नेगी की पुत्री शालिनी (22) व विकेश सिंह नेगी की पत्नी कुसुम (29) बड़ागांव से शादी समारोह में शामिल होकर सुनील लौट रही थी। इस दौरान विपरीत
दिशा से आ रही कार ने बड़ागांव के समीप स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस पर स्कूटी सड़क पर पलट गई। जिससे दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए। कार और स्कूटी की भिड़ंत की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। वंही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है। जबकि मौके से फरार कार चालक की पुलिस खोजबीन कर रही है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान