
बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली
चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी का अब देशी और विदेश पर्यटक दीदार कर सकेंगें। सोमवार को नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान ने घाटी को पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दी गई है। अब पर्यटक घाटी में आवाजाही कर सकेंगे।
फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं मानी जाती। यहां बड़ी संख्या में हिमालयी जड़ी बूटियाँ और फूल पाये जाते हैं। घाटी की जैव विविधता को देखते हुए यूनेस्को की ओर फूलों की घाटी को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। घाटी के खुलने से स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी जून महीने के शुरुआती सप्ताह में घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। आमतौर पर यह घाटी अक्टूबर के अंत तक या बर्फबारी शुरू होने तक खुली रहती है। मानसून के आगमन के साथ यहां फूलों की बहार शुरू होती है, जो जुलाई से सितंबर के बीच अपने चरम पर पहुंचती है। इस दौरान ब्रह्म कमल, ब्लू पोस्ता और कोबरा लिली समेत सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के फूल घाटी की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।






More Stories
आज खुले 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित फ्यूला नारायण मंदिर के कपाट, सदियों पुरानी परंपरा आज भी है जीवंत
147 करोड़ रुपये की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है देवभूमि का गौरव : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री