बुलंद आवाज न्यूज़
सोनिया मिश्रा/कर्णप्रयाग
चमोली। अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा के घोषित परिणामों में कर्णप्रयाग स्थित यूथ फिजिकल अकैडमी के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकैडमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 83 युवाओं में से 68 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन हुआ है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अकैडमी संचालक अनिल फौजी ने इसे युवाओं की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सभी चयनित युवाओं ने दिन-रात कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने अकैडमी के प्रशिक्षकों और स्टाफ की मेहनत की भी सराहना की। चयनित युवाओं के परिवारों में खुशी का माहौल है और क्षेत्रभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।
स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि युवाओं की यह सफलता अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देगी।






More Stories
गौचर: चारधाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की बस से कुचलकर मौत
पौराणिक परम्पराओं के साथ खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
श्री हेमकुंट साहिब जी यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से हुआ