बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
26 अक्टूबर को नौटी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर्णप्रयाग ब्लॉक के नौटी में 26 अक्टूबर(शनिवार) को 11 से 2 बजे तक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनता की समस्याओं, शिकायतों को स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के साथ ही सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में प्रतिभाग करने तथा स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।




More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़