बुलंद आवाज न्यूज
श्रीनगर: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बुधवार 23 अक्टूबर को देवप्रयाग थाना क्षेत्र में NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया। इससे एक जवान ट्रक के नीचे दब गया।
पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद देवप्रयाग थाने और बछेलीखाल पुलिस चौकी ट्रक के नीचे दबे जवान को हाइड्रा बुलवाकर बाहर निकाला और तत्काल उपचार हेतु सीएचसी देवप्रयाग पहुंचाया गया जहां पहुंचकर डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 04 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे।
चालक एन के दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया था इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे, लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया। हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था. घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है.






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान