बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
नगर पालिका कर्णप्रयाग में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मांस विक्रेताओं की दुकानों को सीज कर दिया गया है। ये दुकानें नगर पालिका के अलग अलग स्थानों पर चल रही थी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करने पर 9 दुकानें ऐसी पाई गई, जो बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। इन मांस विक्रेताओं के पास पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं है और बिना अनुमति व बिना लाइसेंस के मांस विक्रय कर रहे थे।
जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो, इसलिए अवैध रूप से संचालित मांस विक्रेताओं की दुकानों को सीज कर दिया गया है। मांस विक्रेताओं को मौके पर यह भी हिदायत दी गई कि अग्रिम आदेशों तक सील बंद दुकानों को किसी भी दशा में ना खोला जाए।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़