बुलंद आवाज न्यूज
रुद्रप्रयाग ।केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा – अर्चना की। इससे पूर्व गुरुवार देर शाम केंद्रीय राज्यमंत्री के बदरीनाथ से गुप्तकाशी पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया और आज सुबह उन्होंने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए।
इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार देर शाम बदरीनाथ धाम की यात्रा कर गुप्तकाशी पहुंची थी। गुप्तकाशी पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का बेहतर संचालन हो रहा है। यात्रा नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है ।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान