बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए ग्राम सभा स्तर पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जनपद के सभी किसानों को आगामी किस्त का लाभ देने के लिए 21 फरवरी तक कृषि विभाग द्वारा कृषकों की ईकेवाईसी की जानी है।
भारत सरकार द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सहयोग से किसानों के बैंक खातों को आधार से लिंक तथा काॅमन सर्विस सेन्टर के सहयोग से किसानों के पंजीकरण एवं ईकेवाइसी को पूर्ण कराया जा रहा है।
बताया कि योजना में उन्हीं किसानों को पात्र माना जाएगा जिनके पास खेती योग्य भूमि हो, बैंक खाता आधार से लिंक हो तथा उनकी केवाईसी पूर्ण हो चुकी हो। ऐसे किसान जिनकी ईकेवाईसी लंबित हैं वे कैंप में अपना ईकेवाईसी करा लें ताकि उनको योजना का लाभ दिया जा सके। अधिक जानकारी के लिए किसान कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय एवं नजदीकी सीएसी सेन्टर से संपर्क कर सकते हैं।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव