बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से चमोली में मतदाता जागरुकता अभियान महोत्सव के तहत एक ओर जहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। वहीं दूसरी ओर पिंडर घाटी के ग्राम पंचायत बमियाल, गंडीक, कफोली, चौंड़ा एवं थराली क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के जरिये ग्रामीणों को जागरुक किया गया।
राजकीय नर्सिंग कॉलेज पठियालधार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कुलदीप गैरोला ने छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई स्वीप के जिला नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का बहुत महत्व है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने इस विशिष्ट अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. ममता कपरुवाण, निधि शुक्ला और प्रेम देवराड़ी आदि मौजूद थे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री