
बुलंद आवाज़ न्यूज
रूद्रप्रयाग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। महासंघ अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़ा किया और शीघ्र ही परिणामों को सुधारने की बात कही.
कहा कि समय पर परीक्षा परिणाम न खुलने की वजह से महाविद्यालय के कई छात्र–छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई छात्र-छात्राओं के परिणाम में बहुत सी गलतियां पायी जा रही हैं, जिसका नुकसान छात्र छात्राओं को हो रहा है. जिसके विरोध में अगस्त्यमुनि इकाई द्वारा श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व कुलपति का पुतला फूंका और जल्दी सभी परीक्षा परिणाम को घोषित करने की मांग की गई।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव