बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर : त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सजग हो गया है, बाजार में किसी तरह की मिलावटी सामान न बिके इसको लेकर विभाग ने छापामारी अभियान भी शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को चमोली वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने गौचर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों में खाद्य मानक की कमियां पाई गई। जिस पर व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अगर सन्तोष जनक जवाब नही दिया गया तो विधिक कार्यवाही की जायेगी।
जांच के दौरान दो मिठाइयों के एक तेल का सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिये हैं, कहा कि जांच उपरान्त आगे की कार्यवाही की जायेगी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच के दौरान सभी व्यापारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकानों में कालातीत सामाग्री ना रखे कमी पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव