बुलंद आवाज़ न्यूज
ऋषिकेश। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर कोडियाला के निकट व्यक्ति ने देर रात गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर बयासी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मगर रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। आज एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर सेना के जवान की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सेना के जवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जम्मू में तैनात गैरसैण निवासी 24 वर्षीय सेना के जवान राहुल लखेडा के मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही थी । इसलिए सेना के अधिकारियों ने राहुल लखेडा को उसके घर भेजने के लिए ऋषिकेश बीटीसी परिसर में ममेरे भाई राजेश गौड़ के सुपुर्द कर दिया। राजेश कार बुक कर राहुल को गैरसैंण ले जाने के लिए निकला। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर कोडियाला के निकट राहुल शौचालय के लिए कार रुकवा कर नीचे उतर गया। जिसके बाद राहुल कार में बैठने के लिए तैयार नहीं हुआ। समझाने के बावजूद राहुल कार से पैदल ही दूर जाने लगा और कुछ ही दूरी पर जाकर राहुल ने गंगा में छलांग लगा दी। नजारा देख राजेश गौड़ ने तत्काल कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी सूचना मिलते ही बयासी पुलिस और एसडीआरएफ के टीम घटनास्थल पर पहुंची।
मगर रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन चलाना संभव नहीं हुआ। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि आज गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर राहुल की तलाश की जा है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान