बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/कर्णप्रयाग
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे भूगोल विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन विभाग प्रभारी डॉ तौफिक अहमद, डॉ आर सी भट्ट ,डॉ नेहा तिवारी,डॉ नरेंद्र पंघाल के दिशानिर्देशन मे सम्पन्न किया गया।
अध्यक्ष पद पर प्रेमा एम ए प्रथम सेमेस्टर ,उपाध्यक्ष पद पर राखी एम ए तृतीय सेमेस्टर, सचिव पद आयशा बी ए तृतीय वर्ष, सहसचिव पद पर दिव्यांश,कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार, को मनोनीत किया गया।
कक्षा प्रतिनिधि गुलशन, हसीना, अमित प्रकाश, निशा,अभिषेक सिंह, को चुना गया। विभागीय परिषद मे आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गयी। जिसमे भूगोल विषय मे विचार गोष्टी का आयोजन, कार्याशाला, क्विज प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता,माॅडल प्रतियोगिता,आदि क्रियाकलाप एंव कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग द्वारा किया जायेगा।कार्यक्रम मे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ भारती सिंघल, डॉ एम एस कण्डारी, डॉ भूगोल विभाग प्रभारी डॉ तौफिक अहमद, डॉ आर सी भट्ट, डॉ नेहा तिवारी पाण्डेय, डॉ नरेंद्र पंघाल, डॉ राधा रावत, शुभम रावत, सहित समस्त छात्र एंव छात्राये उपस्थित थे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान