जवान के मृत शरीर की पुष्पांजलि अर्पित कर हुई अंत्येष्टि
बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग के गंधारी गांव निवासी राकेश आर्य भारतीय सेना के छठी गढ़वाल राइफल में तैनात थे बीते 31 दिसंबर को लद्दाख में ड्यूटी के दौरान राकेश आर्य की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह शहीद हो गए सुबह भारतीय सेना में तैनात राकेश आर्य का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपट कर जब गांव पहुंचा तो यहां परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया. इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ रुद्रप्रयाग संगम स्थल पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद की अंत्येष्टि की गई।
शहीद की अंतिम यात्रा में रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार व वार्ड सभासद सुरेंद्र रावत समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और सैनिक टुकड़ी मौजूद रही.







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान