बुलंद आवाज़
देवाल के हरमल में पिडर नदी पर बने कच्चे पुल को पार करते वक्त मां व बेटा नदी में बह गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है।
क्षेत्र प्रमुख डॉ, दर्शन दानू ने प्रशासन को सूचना देते हुए कहा है कि हेमा देवी 38 वर्ष पत्नी प्रताप राम व 15 वर्ष प्रवीन कुमार पुत्र प्रताप राम ग्राम रामपुर अपने मायका किलपारा तहसील कपकोट जनपद बागेश्वर से अपने ससुराल रामपुर पैदल हरमल गांव के पास पिंडर नदी में बने लकड़ी के पुल को पार करते वक्त नदी में जा गिरे हैं।
राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी ने बताया है कि घटनास्थल के लिए राजस्व की टीम रवाना हो गई है। सुबह बहे हुए मां बेटे को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ टीम आएंगी।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान