बुलंद आवाज़ न्यूज
शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क पर बाइक सवार हमलावरों ने एक नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। छात्र के पेट व कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट पहुंची है। जिसके बाद उसे पहले कृष्णा और फिर बृजलाल अस्पताल ले जाया गया।
बृजलाल में छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एसपी क्राइम समेत अन्य अधिकारी भी जांच को आए हैं। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम के वार्ड 34 निवासी नवीन आर्य का 17 वर्षीय बेटा सक्षम गुरुतेग बहादुर स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क पर बाइक सवार हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था ।
काले रंग की बुलेट पर सवार होकर पहुंचे युवक
इस बीच काले रंग की बुलेट पर सवार कुछ युवक वहां आ गए। जिसके बाद सक्षम से मारपीट करते हुए धारदार हथियार निकाल सीधे वार करना शुरू कर दिया। अफरातफरी के माहौल के बीच वहां खड़े अधिकांश लोग भाग खड़े हुए। लेकिन कुछ युवकों ने आरोपितों पर पथराव भी किया। ताकि सक्षम को बचाया जा सके।
गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल लाया गया
पथराव के बाद मौका पाते ही हमलावर बुलेट से फरार हो गए। वहीं, गंभीर हालत में छात्र को कृष्णा अस्पताल लाया गया। थोड़ी देर में बृजलाल के लिए रेफर कर दिया। क्योंकि, सक्षम की मां कमला इसी हॉस्पिटल में नौकरी करती है। फिलहाल चिकित्सक छात्र के उपचार में जुटे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान