शराब के नशे में वाहन चलाते चालक को गौचर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज
गौचर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चमोली पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार, 28 नवंबर को गौचर पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
चौकी प्रभारी गौचर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वाहन संख्या UK07-CD-3171 को रोककर जांच की गई। जांच में चालक दीपक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चालक दीपक निवासी आरकेडिया, बड़ोवाला, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून का रहने वाला है।
चमोली पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।






More Stories
चमोली से चार पुलिस अधिकारी हुए स्थानांतरित, पुलिस कार्यालय में दी गई भावभीनी विदाई
आंखों पर पट्टी बांधकर पुजारी ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा, छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट
कर्णप्रयाग में पुलिस की पहल, पिलियन राइडर्स को बांटे हेलमेट; कल से पूरे उत्तराखंड में लागू होगा नियम