देहरादून में 16 नवंबर से होगी 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, 19 डाक परिमंडलों के 197 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

देहरादून। उत्तराखंड डाक परिमंडल की ओर से 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 नवंबर 2026 तक देहरादून के बहुउद्देशीय हॉल, परेड ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के 19 डाक परिमंडलों के 197 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान कुल 9 इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल एम.यू. अब्दाली ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 नवंबर को सुबह 9:30 बजे होगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग अपने कर्मचारियों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में डाक विभाग में कार्यरत  राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक दर्शकों से परेड ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

गौरतलब है कि 38वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक परिमंडल की ओर से 10 से 14 नवंबर 2024 तक किया गया था। उस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अमित शर्मा ने पुरुष एकल वर्ग में प्रतिभाग किया था।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share