देहरादून: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने वाली कई ऐतिहासिक सौगातें दी गईं। इनमें देशभर के जनजातीय विद्यार्थियों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), ‘पीएम-जनमन’ (PM-JANMAN) अभियान के तहत बहुउद्देशीय केंद्र तथा जनजातीय विरासत के संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस मौके पर देहरादून के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और जिले में निवासरत जनजातीय समुदायों तक केंद्र व राज्य सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।






More Stories
मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
देहरादून में 16 नवंबर से होगी 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, 19 डाक परिमंडलों के 197 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- स्थानीय जनप्रतिनिधि का जनता के सामने अपमान उचित नहीं