बुलंद आवाज न्यूज
चमोली/ गैरसैण के नवोदय विद्यालय में शॉट सर्किट के कारण सुबह आग लग गई। जिसके कारण बच्चों चीख पुकार करने लगे और अफरा तफरी मची।
सुबह 3:45 बजे नवोदय विद्यालय के टीन और फाइबर के बने हॉल में आग लग गई। जिसके 4 भागों हैं इनमें से तीन भागों में बच्चे रात में सोए थे जबकि चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान तथा खेल का सामान रखा हुआ था जो आग लगने के कारण जल गए हैं।
वर्तमान में सारे बच्चे सुरक्षित हैं किसी भी बच्चे को अथवा स्टाफ कर्मचारी, अध्यापक को कोई शारीरिक क्षति चोट या हानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। वर्तमान में आग पर काबू कर लिया गया है और आग बुझा दी गई है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़