बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
चमोली जिले के नन्दा नगर (घाट) के लांखी मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया । इस दुर्घटना वाहन में सवार शुक्री देवी उम्र 48 वर्ष निवासी लांखी मृत्यु हो गयी है । जबकि 6 लोग घायल हो गये । पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसाश्र गुरुवार को थाना नन्दानगर घाट को सूचना प्राप्त हुई की लाखी – मोटर मार्ग पर ग्राम लाखी के निकट एक बोलेरो वाहन UK 11TA 1537 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर थाना नन्दानगर घाट से पुलिस बल आपदा उपकरणों के घटना स्थल पर पहुंचा। जहां बोलेरो वाहन सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे दुर्टनाग्रस्त गया था। उक्त वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दानगर लाया गया। दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गयी है शेष 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर किया गया है। वाहन दुर्घटना में शुक्र देवी उम्र 48 साल निवासी लांखी मृत्यु हो गई है । जबकि घायल. रघुवीर सिंह पुत्र गोविन्द सिंह उम्र 40 वर्ष नि0 ग्राम लाखी। (वाहन चालक), . सुरेन्द्र सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 50 वर्ष .
कुंवरी देवी पत्नी भोपाल सिंह उम्र 80 वर्ष , विमला देवी पत्नी कातिगूलाल उम्र 50 वर्ष, अनिल कुमार पुत्र मनीष कुमार उम्र 14 वर्ष, पुष्कर सिंह पत्र त्रिलोक सिंह उम्र 48 वर्ष सभी लांखी के रहने वाले हैं.
More Stories
सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए
चिकित्सकों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया मुख्यमंत्री का जताया आभार
बारिश और भूस्खलन से भवनों को बना है खतरा, प्रशासन मौन