बुलंद आवाज़ न्यूज
देश
सिक्किम नाथुला में मंगलवार सुबह हुए भारी हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 लोगों को बचा लिया गया। घायलों को घटनास्थल पर ही मेडिकल सुविधा दी जा गई। अभी भी कइयों के फंसे होने आशंका है। ऑपरेशन ऑल आउट के तहत युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है। मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दुख जताया है।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11.10 बजे, गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर भारी हिमस्खलन हुआ। नाथूला के रास्ते में 20-30 पर्यटकों के साथ लगभग 5-6 वाहनों के बर्फ के नीचे दबने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ परियोजना की स्वास्तिक की टीम तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
सेना प्रवक्ता ने बताया कि शाम चार बजे तक 20 पर्यटकों को बचाया गया है, इनमें छह को गहरी घाटी से बचाया गया है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। वहीं इस दुर्घटना में सात लोगों ने दम तोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सेना, राज्य आपदा प्रबंधन दल और पुलिस लोगों की तलाश में राहत व बचाव अभियान जारी रखे हुए है। इसके अलावा सड़क से बर्फ हटाने के बाद रास्ते में फंसे 350 पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी