बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में आज उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। राजावाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार राजेंद्र सिंह नेगी के 34 वर्षीय पुत्र टीकम सिंह नेगी के इंडो चाइना बाॅर्डर पर शहीद होने की खबर मिली है। खबर मिलते ही विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार शहीद के घर पहुंच गए। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के उनके घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि शहीद टीकम सिंह नेगी 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौर में हुआ था। उनका तीन साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि टीकम की यूनिट दस दिनों के लिए किसी स्पेशल मिशन पर इंडो चाइना बाॅर्डर पर तैनात थी, जिसके दौरान उनकी शहादत की खबर मिली है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अभी शहादत के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। शहीद टीकम सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार को दिन में 12 बजे आएगा।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान