बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
जनपद चमोली की फुटबॉल खिलाडी कविता रावत पुत्री हरी सिंह का चयन 27वीं सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंम्पियनशिप के लिए हुआ है। यह चैम्पियनशिप हल्द्वानी के गोलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रही है जो 09 अप्रैल 2023 तक चलेगी। कोच तनवीर अहमद ने बताया कि फुटबॉल खिलाडी कविता का चयन रुद्रपुर मे आयोजित स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता से हुआ। इसके बाद 09 मार्च 26 मार्च तक काशीपुर में आयोजित कैंप से उत्तराखंड की नेशनल टीम के लिए सलेक्शन हुआ और 27 मार्च से सीनियर नेशनल चैंम्पियनशिप शुरू हुई है, जो 09 अप्रैल तक चलेगी।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण