रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र झिरकोटी में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम किया गया आयोजित

बुलंद आवाज़ न्यूज

चमोली/गौचर

भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल शक्ति केंद्र झिरकोटी के बूथ संख्या 0 में बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद तीरथ सिंह रावत थे। वक्ताओं में चैतन्य बिष्ट, ईश्वर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी एवं शैलेंद्र सिंह नेगी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा। सांसद ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को ऐतिहासिक अभिभाषण कहा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ये कार्यक्रम चला रही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास नारा दिया है वो आज सच हो रहा है, इसीलिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। साथ ही कर्णप्रयाग विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री सुनील कुमार एवं आशीष बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, मंडल प्रभारी लक्ष्मी जोशी, जिला संयोजक राजेन्द्र सगोई, ग्राम प्रधान झिरकोटी भुवना देवी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी(राकुड़ी), महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेखा बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुसुया लाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा रावत, भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, बड़ी संख्या में मातृ शक्ति के रूप में महिलाएं मौजूद थी।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share