बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
पुलिस कंट्रोल रूम चमोली से मिली जानकारी के अनुसार बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर मंगलवार को शाम में करीब 6 बजे गाड़ी गांव से कुछ दूरी पर एक कार करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती करा दिया गया है। दोनों की हालत सामान्य है। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां झाड़ी थी, जिससे दोनों को ज्यादा चोटें नहीं आई है। सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू किया गया।
बताया जा रहा है कि निजमुला गांव की ओर जा रही एक कार संख्या UK11D2129 100 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना में 30 साल के मनोज लाल S/O आनंद लाल, ग्राम गौणा (सेराबगड़) और वीरेंद्र लाल S/O उदय लाल, उम्र लगभग 25 साल, ग्राम निजमुला, गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस टीम ने घायलों का रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण