बुलंद आवाज़ न्यूज
गोपेश्वर।
चमोली जिले के दशोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत लासी में भोपाल कुंवर की गोशाला की छत को तोड़कर जंगली भालू ने अंदर बंधी हुई गाय को मार डाला। इससे पहले देवचंद्र सिंह की एक गाय को जंगली भालू ने गोशाला के अंदर ही मार डाला गया था। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।
ग्राम प्रधान नयन कुंवर ने बताया कि भालू द्वारा गाय को मारने की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण हरी, विकास ने कहा की इस से पहले भालू ने लासी गांव के मनवर सिंह कुंवर, गैना सिंह कुंवर, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह रावत की गोशाला को क्षति पहुंचाई और अंदर बँधी गायों को निवाला बनाया हैं।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण