बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठ/चमोली
स्थानीय महिलाओं हेतु आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में जनपद पुलिस द्धारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को अति महत्वपूर्ण मानते हुए आम जनता में जागरुकता हेतु गाँवो तथा अन्य संस्थानों व स्थानों में महिला सुरक्षा से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए है। उक्त क्रम में दिनांक 10/11/2023 को ग्राम सिरोली, मंडल में चरण पादुका गोथल समिति गोपेश्वर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सैल द्वारा उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराधों , उत्तराखंड पुलिस एप एवं उसके अंतर्गत गौराशक्ति एप से सबंधित जानकारी दी गई तथा थाना गोपेश्वर की गौराशक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करवाकर गौराशक्ति शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाये गए साथ ही आपातकालीन सहायता हेतु 112 एवं साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायत हेतु 1930 पर कॉल कर शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन तीलू रौतेली सम्मान प्राप्त मीना तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर तिवारी एवं चंडीप्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी