बुलंद आवाज़ न्यूज़
हल्द्वानी
देश सेवा के लिए ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड के सपूत का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि असम राइफल्स में तैनात हल्द्वानी निवासी जवान का आकस्मिक निधन हो गया। जवान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। जो उत्तराखंड हेतु बुरी खबर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से भगवानपुर गनाई निवासी शंकर दत्त पालीवाल उम्र 40वर्ष असम राइफल्स में हवलदार थे और पिछले 2 साल से अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया है। और शंकर अपने पीछे अपने दो बच्चों सहित भरा परिवार छोड़ गए है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़