बुलंद आवाज़
जोशीमठ। जोशीमठ के सेलंग गांव में देर रात को दो खड़े वाहनों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से एक वाहन जल कर पूरा खाक हो गया ओर एक वाहन आंशिक रूप से जल गया है। रात में गांव के समीप खड़े दो वाहनों में लगी आग के कारण सेलंग गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ,बताया जा रहा कि ये दुग्ध के वाहन है ओर इनमें एक वाहन तो अभी हाल ही में खरीदा गया था। , आग लगने की घटना की जोशीमठ थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय भारती ने बताया कि अभी इस प्रकरण की गहन जांच पड़ताल चल रही है। ,जांच के बाद ही आग लगने के पुख्ता कारणों का पता चल सकेगा। ,फिलहाल सेलंग गांव में रात को खड़े वाहनों का यू अचानक जलना चर्चा का विषय बना हुआ है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण