बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून
भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट विधिविधान और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धांलुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए। इसी के साथ देवभूमि में चारों धामों (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री) के कपाट खुल गए हैं। धाम के कपाट खुलने के साक्षी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देश विदेश से श्री धाम पहुंचे श्रद्धालु रहे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में चारधाम खुलने की शुरुआत 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो गई थी। जिसके बाद कल गुरुवार को सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम और अब श्री हरि धाम के कपाट जय बद्री विशाल के जयकारों के साथ खुल गए हैं।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
देवभूमि में साहित्य एवं ज्ञान परम्परा के पुनर्जागरण का ध्वजवाहक बना बुक फेस्टिवल: युवराज मलिक