बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
कुलसारी – आलकोट – माल बजवाड़ – मोटर मार्ग पर हुए एक ऑल्टो कार Uk 11Ta 3880 नोणा गाँव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे ऑल्टो वाहन सवारी को छोड़ने नोणा गांव गया था लेकिन ढालू और नोणा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं डी.डी.आर.एफ की टीम में स्थानीय लोगों के साथ दोनों शव रेस्क्यू कर खाई से निकाला।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में वाहन चालक दर्शन राम उम्र 54 पुत्र लूती राम निवासी पासतोली और दिनेश चंद्र जोशी उम्र 62 पुत्र बलराम जोशी सवार थे बताया मृतकों की सूचना परिजनों को दे दी गई है वहीं पुलिस मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़