बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून
उत्तराखंड कैडर 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अंतिम फैसला शासन को लेना है.
रचिता जुयाल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को अपना इस्तीफा सौंपा. उनके इस्तीफा पर राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया जाएगा और इसके बाद फाइल भारत सरकार को भेजी जाएगी. रचिता अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सख्त कार्यप्रणाली और शांत स्वभाव के लिए जानी जाती रही हैं. उन्होंने पिछले 10 साल में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. रचिता ने अपने इस्तीफे की वजह निजी बताई है इसलिए लोगों में उनकी निजी जिंदगी के बारे में जाने की उत्सुकता बढ़ गई है.
बता दें कि रचिता जुयाल के पिता भी पुलिस सेवा में रहे हैं. बचपन से पिता को पुलिस की वर्दी में देख उन्होंने भी पुलिस में जाने का फैसला किया. वर्ष 2015 में रचिता उत्तराखंड कैडर की IPS बन गईं.







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान