बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों की आय को बढाने के लिए मजबूती से कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य में बैकयार्ड कुक्कुट योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत विभाग की ओर से 117 लाभार्थियों को इकाई आवंटित की गई है। जिससे ग्रामीण कुक्कुट पालन कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी अशीम देव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित बैक्यार्ड कुक्कूट योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के ग्रामीणों को कुक्कूट फार्म स्थापना के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। जिसके तहत लाभार्थी को 50 कुक्कूट के चूजों के साथ ही 6 किलोग्राम दाना, जाली और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक विभाग की ओर जनपद में संचालित बैक्याड़ कुक्कूट योजना से 18 सौ से अधिक लाभार्थियों को लाभांवित किया जा चुका है।
विभाग की ओर से योजना का लाभ लेने वाली पठियालधार निवासी दर्शन और दोगड़ी-कांडई गांव निवासी भगत कनियाल का कहना है कि योजना के माध्यम से घर पर ही अन्य कार्यों के साथ कुक्कूट पालन कार्य किया जा सकता है साथ ही विभागीय योजना होने के चलते कुक्कूट पालन की तकनीक और उपचार जैसी सुविधा भी विभाग की ओर से समय-समय पर प्रदान की जाती है। ऐसे में सरकार की यह योजना ग्रामीणों को घर बैठे अच्छी आय प्रदान करने का साधन बन रही है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़