बुलंद आवाज़ न्यूज
गोपेश्वर /चमोली
गोपेश्वर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में छात्र/ छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के लिए सीडीएस और एस एस बी की ओरिएंटेशन क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में 1 UKBN एनसीसी के एडीएम ऑफिसर कर्नल राजेश रावत मोजूद रहे।
कर्नल द्वारा केडेट्स को सीडीएस परीक्षा एवं एसएसबी के बारे में जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि सीडीएस परीक्षा एवं एसएसबी परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकते हैं साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. पी. नगवाल ने भी एनसीसी केडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मौजूद महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर एलटी डॉ. ललित मोहन तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी एवं ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों के लिए इस प्रकार के व्याख्यान छात्रों को भारतीय सेना में ऑफिसर बनने के लिए अवश्य प्रेरित करेंगे।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़