बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: चमोली जिले के थाना थराली के ग्वालदम पाटला तोक में एक घर में अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से दादी और पोते की दर्दनाक मौत हो गई.
थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि मध्य रात्रि 1:00 बजे के करीब ग्वालदम के पास करूंड़पानी गांव में एक घर में आग लग गई हैं. जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया. घटना में हरमा देवी (उम्र 80) दादी और अंकित (उम्र 10) साल पोते की मौत हो गई. घटना के वक्त घर में कुल पांच सदस्य थे. मृतका अपने पोते के साथ कमरे में सोई थी, जिसमें आग लगने की घटना हुई. आग फैलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का दम घुटने लगा तो वह कमरे से बाहर की तरफ भागे, जिससे अन्य तीन सदस्यों की जान बच गई. लेकिन दादी और पोते की मौके पर मौत हो गई.







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान