बुलंद आवाज न्यूज
गौचर/चमोली
चमोली जिले के गौचर (भट्टनगर) में गुरुवार को अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे होंडा शोरूम को परिवहन विभाग द्वारा सीज कर दिया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि भट्टनगर में बिना अनुमति के होंडा शोरूम का संचालन किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर शोरूम पर छापा मारा गया उन्होंने बताया कि शोरूम से आज तक कोई भी टैक्स जमा नहीं कराया गया है इसके अलावा शोरूम में मानकों के अनुसार सुविधाएं भी नहीं मिली हैं।
परिवहन अधिकारी ने अवैध रूप से संचालित इस शोरूम में मिले 11 दोपहिया वाहनों सहित शोरूम को सीज कर दिया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित शोरूम की जांच की जाए और अवैध रूप से शोरूम का संचालन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी भी दशा में बिना अनुमति के शोरूम का संचालन न हो।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह