बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की देहरादून महानगर इकाई की बैठक कॉमरेड शम्भू प्रसाद ममगाई की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई ।
बैठक में द्रोणपुरी में कॉमरेड इन्दु नौडियाल, वाणी विहार में भगवन्त पयाल तथा धोरणखास में प्रेंमा गढ़िया में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि पार्टी समान विचारधारा के पार्षद प्रत्याशियों को समर्थन देगी।
बैठक में पार्टी राज्य सचिव कॉमरेड राजेन्द्र पुरोहित एवं जिला सचिव कामरेड शिवप्रसाद देवली ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे एकजुटता के साथ कार्य करें ।
बैठक में लेखराज, किशन गुनियाल, नुरैशा अंसारी, एन एस पंवार , भगवन्त पयाल, रविंद्र नौडियाल,रामसिंह भण्डारी, अनुराधा, अनिता रावत, कुसुम नौडियाल ,गगन गर्ग, उदय राम, राजेन्द्र शर्मा, अय्याज खान, शैलेन्द्र परमार आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन कामरेड अनन्त आकाश ने की ।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह