


बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून। निकाय चुनावों के अध्यक्षों के आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी को निदेशालय मेयर के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होने का इंतजार है।
शनिवार को निकायों में अध्यक्षों के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे वहीं, निदेशालय मेयर और अध्यक्षों के आरक्षण की अंतिम अधिूसचना जल्द जारी करने के उम्मीद है।
निकाय चुनावों की तैयारी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा कि राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आचार संहिता लागू कर देगा वहीं जनवरी के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच निकाय चुनाव होने का अनुमान है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान