बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को खेल मैदान में निर्माणाधीन बॉलीबॉल छात्रावास व बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदाई संस्था की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्माण स्थल के समीप बैरिकेडिंग करने तथा लोहे की खंभे पर लगी बिजली के मीटर को सुरक्षित स्थान पर लगाने की निर्देश दिए।
उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को निर्माण कार्यों का सही से निरीक्षण करने के बाद ही हैंडओवर लेने की निर्देश दिए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि जिला योजना से पेयजल निगम द्वारा 2.7 करोड़ की लागत से बॉलीबॉल और छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 20 छात्रों के लिए रहने की व्यवस्था है। इसके साथ ही जिला योजना से 2.4 करोड़ की लागत से दो बैडमिंटन कोर्ट बनाए जा रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने खेल मैदान में टूटे पुश्ते के निर्माण के लिए आरडब्लूडी को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। साथ पुलिस को खेल मैदान से गाडियां हटाने के निर्देश दिए।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह