बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: जिले की अधिष्ठात्री देवी लाता गांव की नंदा देवी के मंदिर प्रांगण में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन गुरुवार से शुरू हुआ। यह महायज्ञ सात दिनों तक होगा। अब से सात दिनों तक मंदिर में रोजाना सप्तशती का पाठ और हवन किया जाएगा जहां ध्यिाणयां अपनी मनौती माता से मांगेगी। इस क्रम में पहले दिन लाता गांव की महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर कलश यात्रा निकाली जिसके बाद हवन पाठ किया गया। इस दौरान आचार्य विनय कोटिया, रामेश्वर डोभाल, मनोज नौटियाल और लाता नंदा के सभी ग्रामीण मौजूद रहे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान