बुलंद आवाज़ न्यूज
रुड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के देहात में युवक द्वारा पड़ोस में रहने वाली नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची को आरोपी युवक ने घर के अंदर दूध देने के बहाने बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
पुलिस के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शाम के समय पड़ोस में रहने वाली एक नौ साल की बच्ची को घर के अंदर दूध देने के बहाने बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।
मंगलौर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि मामले के संबंध में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करने के लिए अस्पताल भेजा गया है।






More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह