बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
गुरुवार को चमोली जनपद के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का अवकाश रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कल स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12.09.2024 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एंव कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। ऐसे में जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अवकाश घोषित किया जाता है।





More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव