बुलंद आवाज न्यूज
गौचर/ चमोली
चमोली जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने डीएलएड अभ्यर्थियों के प्रवेश का विरोध धीमे स्वर में करना शुरू कर दिया है।
द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु सिद्दार्थ, अनुपम, अंकित, कुलदीप, प्रशांत का आरोप है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 85 प्रतिशत से ज्यादा पद अन्य राज्यों से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों के भरे जा रहे हैं। इनमें उत्तरप्रदेश से डी एल एड करने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। कहते हैं कि जब उत्तर प्रदेश के डीएलएड हेतु स्थाई निवास की बाध्यता है तो यह अभ्यर्थी दो राज्यों के स्थाई निवास का फायदा लेकर उत्तराखंड राज्य में शिक्षक की नौकरी आसानी से कैसे पा रहे हैं? यह उत्तराखंड राज्य के 13 जिलों में डीएलएड कर रहे प्रशिक्षुओं के साथ धोखा है जिससे उनका भविष्य अधर में लटक सकता है।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह